dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, अब मेघालयन के नाम से जाना जाएगा पृथ्वी का 4200 साल का ‍इतिहास

Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (11:30 IST)
भूवैज्ञानिकों ने धरती के इतिहास में एक नए काल युग की खोज की है। पृथ्वी के 4200 साल के इतिहास को एक अलग युग मानते हुए मेघालयन एज दिया है। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में स्थित एक गुफा की छत के टपकाव से फर्श पर जमा हुए चूने के स्तंभ (स्ट्लेगमाइट) की तलछटी से इस युग को परिभाषित किया गया।


कहा जाता है कि इस दौरान विश्व भर में अचानक भयंकर सूखा पड़ा था और तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। इस वजह से पूरे विश्व में कई सभ्यताएं खत्म हो गईं थीं
 
पृथ्वी के दर्ज इतिहास को ईओन, एरा, अवधि, इपोह और एज में विभाजित किया गया है। एज भूगर्भीय समय की सबसे छोटी इकाई है।
 
आईयूजीएस द्वारा हाल ही अपडेट किए गए अंतरराष्ट्रीय क्रोनोस्ट्रेटिग्राफिक चार्ट को 3 अभिनव युग सबडिवीजन में बाटा गया है। इन्हें ग्रीन लैंडियन, नॉर्थ ग्रिपियन और मेघालयन नाम दिया गया है। 
 
मेघालय में 1290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मावम्लूह नाम की यह गुफा भारत की सबसे लंबी और गहरी गुफाओं में से एक है।
 
स्ट्लेग्माइट के विश्लेषण से पता चला कि यहां की स्थितियों में युगों के संक्रमण के रासायनिक संकेतों को संरक्षित करने के लिए उपयुक्त थी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक अंतिम हिम युग की समाप्ति के बाद के इस काल में 200 साल तक सूखे का कहर देखा गया। इससे कृषि आधारित समाज पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ा। इसके परिणामस्वरूप मिस्र, यूनान, सीरिया, फलस्तीन, मेसोपोटामिया, सिंघु घाटी और यांग्त्से नदी घाटी में सभ्यताएं प्रभावित हुईं। 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, कस्टडी से भगाने की कोशिश मे शॉर्ट एनकाउंटर, 50 हजार का था ईनाम

अगला लेख