suvichar
✕

भूमध्य सागर में डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (23:44 IST)
ट्यूनिश। संयुक्त राष्ट्र की आव्रजन एजेंसी ने भूमध्य सागर में नौका पलटने की घटना में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। ट्यूनीशिया की नौसेना पीड़ितों की तलाशी के लिए सोमवार को अभियान चला रही है।
 
 
ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने बताया कि देश के दक्षिणी शहर सफाक्स के निकटवर्ती तट के पास से रविवार को 48 शव बरामद किए गए थे, जबकि 68 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह हिस्सा सफाक्स शहर के नजदीक है। हादसे में बचे ट्यूनीशिया के वाएल फरजानी ने बताया कि नौका की अधिकतम क्षमता 75 से 90 लोगों की थी लेकिन उसमें 180 से ज्यादा लोग सवार थे।
 
सफाक्स के नौसेना अड्डे के कमांडर मोहम्मद सलाह सगामा ने बताया कि लोगों की तलाश के लिए सोमवार को वैश्विक समयानुसार सुबह 4 बजे अभियान फिर से शुरू किया गया। नौसेना की 9 इकाइयों, 1 हेलीकॉप्टर और गोताखारों की मदद से अभियान शुरू किया गया।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार के अभियान के पहले 4 घंटों के दौरान कोई अन्य शव नहीं मिला है। कमांडर ने बताया कि तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। ट्यूनीशिया के लोग और शरणार्थी नियमित तौर पर यूरोप में बेहतर भविष्य की तलाश के लिए भूमध्य सागर पार करने की कोशिश करते हैं। मार्च में 120 ट्यूनीशियाइयों को बचाया गया था। वे इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। (भाषा)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

फ्लाईदुबई मामले में इजराइली राजदूत का बड़ा खुलासा! हरकत में आ गई थी वायुसेना, लेकिन...

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

अगला लेख