dharma sangrah
✕

ऑस्ट्रेलिया में मिला 'कुत्ते के आकार' वाला शेर

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (15:02 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने एक विचित्र शेर की खोज की है। 190 लाख साल पहले विलुप्त हो चुके इस प्रजाति के शेर के हाल ही में अवशेष प्राप्त हुए हैं।
 
यह एक 'marsupial' प्रजाति का जानवर है जो प्राचीन काल में खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी भूखंड में पाए जाते थे। Journal of Systematic Palaeontology पत्रिका में छपे शोध की रिसर्चर ऐना गिलेस्पी ने कहा, 'यह मांसाहारी जानवर एक कुत्ते के आकार का है और इसका वजन करीब 23 किलोग्राम है।' 
 
मार्सुपिअल प्रजाति के इस शेर के अवशेष ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी क्वींसलैंड स्टेट में मिले हैं। विदित हो कि इससे पहले भी वैज्ञानिकों ने इसी प्रजाति के शेर के अवशेष ढूंढे थे लेकिन वह बिल्ली के बच्चे जितने बड़े थे। वैज्ञानिकों ने उस जानवर का नाम मशहूर रिसर्चर 'David Attenborough' के नाम पर रखा था।
 
गिलेस्पी ने कहा कि हाल में मिला ये शेर मार्सुपिअल प्रजाति को आखिरी और सबसे भारी शेर के वजन के सिर्फ पांचवे हिस्से के बराबर है। ये सबसे वजनी शेर 130 किलो का था जो करीब 30000 साल पहले विलुप्त हो गया था।
 
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले मार्सुपिअल प्रजाति के इन जानवरों को 19वीं सदी में 'शेर' इसलिए कहा गया क्योंकि इनके दांत बड़े शिकारियों की तरह थे। अब तक वैज्ञानिकों को यहां 9 ऐसी प्रजातियां मिल चुकी हैं जिनका समय के साथ आकार बढ़ता गया।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख