1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mark Zuckerberg Says, I will not resign

फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग बोले, इस्तीफा नहीं दूंगा

Mark Zuckerberg
वाशिंगटन। फेसबुक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि उनकी इस्तीफा देने की कोई योजना नहीं है। इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी के लिए यह साल काफी परेशानियां वाला रहा है।
 
जुकरबर्ग ने सीएनएन बिजनेस से कहा, 'इस्तीफा देने की कोई योजना नहीं है।' उनसे पूछा गया था कि क्या वह चेयरमैन पद से हटने की तैयारी कर रहे हैं।
 
उन्होंने फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग का भी बचाव किया। हालिया संकट से सही तरीके से नहीं निपटने के लिए सैंडबर्ग की आलोचना हो रही है। 
 
जुकरबर्ग ने कहा, 'शेरिल कंपनी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह कई बड़े मुद्दों पर कंपनी के प्रयासों को आगे बढ़ा रही हैं।' 
 
उन्होंने कहा, 'शेरिल दस साल से मेरे लिए महत्वपूर्ण भागीदार हैं। मैं उनके काम से काफी गौरवान्वित महसूस करता हूं। मुझे उम्मीद है कि हम आगे भी कई दशकों तक साथ काम करते रहेंगे।' (भाषा) 
अगला लेख
कैलाश विजयवर्गीय का मनमोहन पर बड़ा हमला, सोनिया, राहुल के रिमोट कंट्रोल से चलते थे