biodatamaker
✕

Manipur Violence : कुकी जो के 10 विधायकों ने की जांच में तेजी लाने की अपील, CM बीरेन को लेकर न्‍यायिक आयोग से की यह मांग

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (18:19 IST)
Manipur ethnic violence case : मणिपुर के 10 कुकी जो विधायकों ने इस पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग से मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की कथित ऑडियो क्लिप के मद्देनजर अपनी जांच शीघ्र पूरा करने की अपील की है। यह न्यायिक आयोग पिछले साल गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय लांबा की अध्यक्षता में गठित किया गया था।
ALSO READ: कांग्रेस का एन बीरेन सिंह से सवाल, क्या मणिपुर पर पीएम मोदी से की बात?
मणिपुर सरकार ने कहा है कि इस ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री की आवाज होने का जो दावा किया जा रहा है, वह झूठा है तथा इसे जातीय हिंसा से प्रभावित इस राज्य में शांति प्रक्रिया पहलों को पटरी से उतारने की कोशिश के तहत सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
ALSO READ: लोकसभा में उठा मणिपुर का मामला, विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की
पुलिस इस कथित वीडियो क्लिप के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इस वीडियो क्लिप में राज्य की जातीय हिंसा पर कुछ टिप्पणियां की गई हैं। इन कुकी जो विधायकों ने एक बयान में कहा, हम मांग करते हैं कि आयोग अपनी प्रक्रिया में तेजी लाए और अगर एन. बीरेन सिंह का अपराध स्थापित हो जाता है तो उनके खिलाफ उनके ‘अपराधों’ के लिए मुकदमा चलाया जाए। उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से भी हटाया जाना चाहिए ताकि उन्हें उनके खिलाफ जांच के नतीजों को प्रभावित करने से रोका जा सके।
ALSO READ: मणिपुर हो हाथरस या वायनाड, राहुल गांधी हर जगह पहुंचे, जिसकी जिम्‍मेदारी है वो क्‍यों नहीं जाते?
इन विधायकों ने यह भी दावा किया कि न्यायिक आयोग को लीक हुए जो टेप सौंपे गए हैं, उनसे कई बयान सुने जा सकते हैं। इन विधायकों ने इस क्षेत्र में स्थाई शांति के लिए ‘विधानसभा के साथ केंद्रशासित प्रदेश के रूप में’ कुकी जो समुदाय के लिए एक पृथक प्रशासन की भी अपील की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख