Hanuman Chalisa
✕

फिलीपीन्स में तूफान के बाद भूस्खलन से 26 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (20:04 IST)
मनीला। फिलीपींस के बिलिरन द्वीप में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘काई-टक’ के बाद हुए भूस्खलन से 26 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य लापता है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। देश के पूर्वी भाग में तूफान के एक दिन बाद बिलिरन के एक छोटे प्रांत में ये मौतें हुई।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि ‘काई-टक’ तूफान कल सामार और लेयते द्वीपों में आया था जिससे 39 नगरों या शहरों में बिजली की तारें गिर गई थी और सड़क एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे। क्षेत्र में 87,700 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। पहले मृतकों की संख्या केवल तीन थी।

बिलिरन के प्रांतीय आपदा जोखिम कर्मी और प्रबंधन अधिकारी सोफ्रोनियो डासिल्लो ने कहा, ‘बिलिरन के चार नगरों में भूस्खलन से 26 लोगों की मौत हो गई। हमने शव बरामद कर लिए हैं।’ लेयते द्वीप के पूर्वी द्वीप प्रांत के गवर्नर गेरार्डो एसपिना ने भी एबीएस-सीबीएन टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार मृतकों की संख्या यही बताई है। उन्होंने बताया कि 23 लोग लापता है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम कमी एजेंसी ने हालांकि तत्काल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि बिलिरन में 26 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख