ganesh chaturthi

भारत में लड़कियों के लिए काम करना चाहती हैं मलाला

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (20:40 IST)
दावोस। भारतीयों से मिले प्यार और समर्थन से अभिभूत पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजयी ने कहा कि वे भारत की यात्रा करना चाहती है और वहां लड़कियों के लिए काम करने की इच्छा रखती हैं।
 
 
मलाला ने कहा कि उन्होंने भारत के बारे में बहुत कुछ पढ़ रखा है और भारतीय फिल्मों तथा नाटकों की वे बड़ी प्रशंसक हैं, साथ ही भारत की संस्कृति और मूल्यों के बारे में और जानना चाहती हैं।
 
मलाला ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया और यात्रा के दौरान उन्होंने विश्व के कई नेताओं और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और लड़कियों की शिक्षा के लिए समर्थन की मांग की। 
 
दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला ने मलाला फंड की स्थापना की जबकि उनकी एक अन्य पहल गुलमकयी नेटवर्क है। वे तालिबान शासन के खिलाफ गुलमकयी नाम से ब्लॉग लिखा करती थीं।
 
मलाला ने साक्षात्कार में कहा कि वे अपने गुलमकयी नेटवर्क के भारत में विस्तार को लेकर बहुत उत्साहित हैं, जहां वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहती हैं, क्योंकि वे स्थानीय मुद्दों को अच्छी तरह समझते हैं और साथ ही आवश्यक समाधान सुझा सकते हैं।
 
उन्होंने माना कि भारत और पाकिस्तान के पहले एक ही देश होने के नाते उनकी संस्कृति और उनकी समस्याएं भी एक जैसी हैं। भारत के बारे में बात करते हुए मलाला ने कहा कि भारत से मुझे जो समर्थन मिला है वह अपरिहार्य है और मैं इस प्यार और समर्थन के लिए भारत में हर किसी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे भारत से समर्थन के बहुत सारी चिट्ठियां मिली हैं, जैसे मैं पाकिस्तान की लड़कियों के बारे में चिंतित हूं, वैसे ही मैं भारत की लड़कियों के बारे में भी चिंतित हूं और यह संख्या लाखों में है।
 
उल्लेखनीय है कि लड़कियों की शिक्षा को लेकर तालिबान के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली 20 वर्षीय मलाला पर तालिबान ने हमला किया था। बाद में मलाला को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया और वे संयुक्त राष्ट्र की शांति दूत बनीं। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख