dharma sangrah
✕

नेपाल के बाद यहां फूटा GenZ का गुस्सा, राष्‍ट्रपति देश छोड़कर भागे

Updated: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (11:20 IST)
GenZ movement in Madagascar : नेपाल के बाद अफ्रीकी देश मेडागास्कर पानी की कमी को लेकर जेन-जी का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जेनजी के प्रदर्शन से घबराकर मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए।
 
मेडागास्कर में नेता प्रतिपक्ष, सेना और विदेशी राजनयिकों ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। विपक्ष के नेता सितेनी ने बताया कि रविवार को सेना की एक टुकड़ी भी जेन-जी प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गई थी, इसके बाद राष्ट्रपति एंड्री देश से चले गए। राष्ट्रपति के जाने की सूचना मिलने के बाद हमने राष्ट्रपति भवन के स्टाफ को बुलाया था। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि एंड्री किसी को बिना बताए देश से भाग गए हैं।
 
सोमवार की देर रात फेसबुक पर लोगों को संबोधित करते हुए राजोइलिना ने कहा कि वो अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित जगह पर चले गए हैं। हालांकि, वो कहां हैं? इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है। उनका कहना है कि वो मेडागास्कर को बर्बाद नहीं होने देंगे। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति एंड्री फ्रांस के सैन्य विमान में बैठकर देश से भागे हैं।
 
गौरतलब है कि नेपाल और केन्या में जेन-जी आंदोलन को देखते हुए 25 सितंबर को मेडागास्कर के युवाओं ने भी पानी और बिजली की कमी का हवाला देते हुए सरकार पर हल्ला बोल दिया। सेना ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। इससे राष्ट्रपति एंड्री की मुश्किलें बढ़ गईं। प्रदर्शनकारी लगातार एंड्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख