Govardhan puja
✕

लाइव शो में एंकर ने दिया बच्चे को जन्म

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (12:35 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका की एक रेडियो प्रेजेंटर कैसेडे प्रॉक्टर ने लाइव शो में अपने बच्चे को जन्म दिया है। बीबीसी न्यूज के मुताबिक अमेरिका के सेंट लुईस के 'द आर्क' स्टेशन की प्रेज़ेंटर के इस शो के लिए खास इंतज़ाम किए गए थे।

सोमवार को प्रॉक्टर को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो रेडियो स्टेशन ने अस्पताल के अंदर ही प्रसारण के इंतज़ाम कर दिए। प्रॉक्टर ने बताया कि वो उनके लिए एक शानदार अनुभव था। बच्चे की डिलीवरी तय तारीख़ से पहले ही हो गई इसलिए उन्हें अचानक ही शो की तैयारी करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि अपने जीवन के इतने कीमती पल को श्रोताओं के साथ बांटना शानदार था, ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव था। प्रॉक्टर ने कहा कि बच्चे को लाइव शो में जन्म देना मेरे काम का ही एक विस्तार था, जो मैं हर दिन करती हूं।

मैं अपने ज़िंदगी के हर पहलू को अपने श्रोताओं को साथ साझा करती हूं। बच्चे के पैदा होने के पहले ही रेडियो पर नाम को लेकर वोटिंग शुरू हो गई थी। प्रोग्राम के डायरेक्टर स्कॉट रॉडी ने एक अख़बार से बात करते हुए कहा कि दंपति के चुने गए 12 नामों के लिए हमने वोटिंग शुरू कर दी थी।

जेमसन के जन्म तक वोटिंग चलती रही। प्रॉक्टर के को-होस्ट ने इस शो को एक जादुई और शानदार लम्हा बताया। प्रॉक्टर अब कुछ दिनों के लिए अपने शो से दूर रहेंगी, वो मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) पर जा रही हैं। (Photo Courtes : instagram radiocassiday)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख