ramcharitmanas
✕

चीनी दंपति के बैग से मिले 200 जिंदा कॉकरोच

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (16:26 IST)
पेइचिंग। चीन के सरकारी अंग्रेजी दैनिक ग्लोबल टाइम्स की एक खबर के मुताबिक गुआंग्डोंग प्रांत के बैयुन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारी ने जब एक युगल के बैग की एक्स-रे मशीन से जांच की, तब उनके सामानों में सैकड़ों कॉकरोच पाए गए। कॉकरोच मिलने की खबर के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया
 
दरअसल, यह मामला चीन के एक एयरपोर्ट पर घटित हुआ। एयरपोर्ट कर्मी उस समय आश्चर्यचकित हो गए, जब उन्होंने देखा कि एक पैसेंजर के सामान में सैकड़ों कॉकरोच हैं। कॉकरोच को देखकर वहां मौजूद सभी लोग चकित रह गए। 
 
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना बीते 25 नवंबर को घटी। एयरपोर्टकर्मी एक बुजुर्ग जोड़े के सामान का निरीक्षण करने के बाद सैकड़ों जिंदा कॉकरोच को देखने के बाद चौंक गए। इन कॉकरोच को देखकर वहां मौजूद एक महिलाकर्मी की आंखों में आंसू आ गए।
 
बैयुन अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारी ने जब इस युगल के बैग को एक्स-रे मशीन से जांचा, तब उनके सामानों में इन कॉकरोचों को देखा गया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, 'वे एक बाल्टी ले जा रहे थे, लेकिन जब एक्स-रे मशीन में उनके सामानों की जांच की गई, तब यह कॉकरोच दिखाई दिए।' 
 
उन्होंने कहा कि हमारे स्टाफ में से एक ने उनका सामान खोला और कॉकरोच को देख चिल्ला पड़ा। जब उनसे पूछा गया कि उनके सामान में इतने सारे जिंदा कॉकरोच क्यों थे, तो उस आदमी ने कहा कि वे अपनी पत्नी की त्वचा के घरेलू उपचार का हिस्सा थे। उसने बताया कि कुछ औषधीय क्रीम में इन कॉकरोच को मिलाकर त्वचा पर लगाया जाता है। 
 
उस आदमी ने अपनी पत्नी की त्वचा की स्थिति पर विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। उस युगल ने इन कॉकरोचों को बाद में छोड़ दिया क्योंकि उन्हें अपने साथ इन कॉकरोचों को विमान पर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख