Hanuman Chalisa

अमेरिकी सीनेट ने पारित किया कर सुधार विधेयक, ट्रंप की बड़ी जीत

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (16:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन शनिवार को मामूली अंतराल से महत्वपूर्ण कर सुधार विधेयक को पारित करने में सफल रहे जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए उनके कार्यकाल के पहले साल में एक बड़ी विधायी जीत माना जा रहा है।
 
रातभर चले मैराथन सत्र में 31 साल में देश के सबसे बड़े कर सुधार को 49 के मुकाबले 51 मतों से पारित कर दिया गया। इस दौरान विधेयक में अंतिम समय में संशोधनों को लेकर रिपब्लिकनों में आंतरिक मतभेद और डेमोक्रेटों का गुस्सा विफल रहा तथा विधेयक पारित हो गया।
 
विधेयक के सीनेट संस्करण और हाल में प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित विधेयक अब एक कानून के रूप में तब्दील होगा। इसके दोनों संस्करणों में नाटकीय रूप से कॉर्पोरेट कर की दर को 35 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत तथा लोगों के सभी आय स्तरों पर केंद्रित और कर कटौती कर दी गई।
 
ट्रंप बार-बार जोर देते रहे हैं कि वे साल के अंत तक इस विधेयक को अपनी मेज पर देखना चाहते हैं। विधेयक से संबंधित मतों की गिनती होने के बाद रिपब्लिकनों ने एक-दूसरे को बधाई दी, एक-दूसरे से हाथ मिलाए और एक-दूसरे को गले लगाया। (भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

OBC बेटियों की शादी में योगी सरकार का बड़ा सहारा, 30 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला ₹60.93 करोड़ का अनुदान

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, जानें कौन-कौन शामिल

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

अगला लेख