Hanuman Chalisa
✕

लॉयन एयर विमान की 4 उड़ानों के दौरान वायु गतिसूचक में थी गड़बड़ी

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (22:32 IST)
जकार्ता। किफायती एयरलाइन 'लॉयन एयर' के हादसाग्रस्त विमान के 'ब्लैक बॉक्स' में रिकॉर्ड आंकड़ों के अनुसार पिछली 4 उड़ानों में भी वायु गतिसूचक में गड़बड़ी थी। जांचकर्ताओं ने सोमवार को यह खुलासा किया।
 
 
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सोर्जेंटो त्जाहजोनो ने कहा कि 29 अक्टूबर को हादसाग्रस्त हुए विमान समेत पिछली 4 उड़ानों में इस तरह की गड़बड़ी थी। जकार्ता हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान जावा के समुद्र में गिर गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 189 लोग मारे गए थे।
 
त्जाहजोनो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाली से जकार्ता जा रही पहली कई उड़ानों में भी गड़बड़ी की खबरें मिली थीं और जब हमने 'ब्लैक बॉक्स' खोला तो पाया कि देनपसार- बाली- जकार्ता उड़ान से पहले भी ऐसी ही परेशानी आई थी।
'ब्लैक बॉक्स' में रिकॉर्ड आकंड़ों के अनुसार 4 उड़ानों को वायु गतिसूचक में गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था। त्जाहजोनो ने कहा कि इंडोनेशिया के जांचकर्ता विमान निर्माता, बोइंग और अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड 'बोइंग-737 मैक्स-8' विमानों की वायुगति संबंधी परेशानियों पर अधिक विशिष्ट निरीक्षण कर रहा है।
 
लायन एयर ने कहा कि बाली-जकार्ता उड़ान में समस्या के बाद विमान की तकनीकी खामी को दूर कर दिया गया है। जांचकर्ता नुरचायो उटामो ने कहा कि जांचकर्ताओं को मरम्मत के रिकॉर्ड की जांच करनी चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि किस समस्या के बारे में शिकायत की गई थी और क्या मरम्मत हुई? क्या कोई कलपुर्जा भी बदला गया? साथ ही 2 माह पुराने विमान को हवाई यात्रा के लिए उपयुक्त घोषित करने के लिए मरम्मत की किस तरह से जांच की गई?
 
इस बीच 'एएफपी' की एक खबर के अनुसार परिवहन मंत्री बुदी करया सुमादी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि हम चालक दल के सदस्यों की योग्यता और स्टाफ के संचार कौशल की विशेष जांच करेंगे तथा यह एहतियाती कदम है। यह दुर्घटना हमारे लिए बहुत बड़ा सबक है तथा जांच में अमेरिका और यूरोप के नागर विमानन अधिकारियों की भी मदद मांगी गई है।
 
इस बीच अधिकारियों ने अपनी तलाश और तेज कर दी है। 'लायन एयर' की यह जांच इंडोनेशियाई सरकार के उस आदेश के बाद की जा रही है जिसमें देश के सभी 'बोइंग-737 मैक्स-8' विमानों का निरीक्षण करने को कहा गया था। दुर्घटना के एक हफ्ते बाद भी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख