गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Libya army drives IS from Sirte
Written By
Last Modified: त्रिपोली , शनिवार, 11 जून 2016 (13:26 IST)

आईएस को बड़ा झटका, बंदरगाह पर लीबियाई सेना का कब्जा

libyan army
त्रिपोली। लीबिया की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एकता सरकार (जीएनए) की सेना ने उत्तरी अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे वाले लीबियाई शहर सिरते के प्रमुख बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है।
 
सेना द्वारा पिछले महीने आईएस के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद सेना ने मिसराता शहर से आगे बढ़ते हुए सिरते के सिटी सेंटर पर कब्जा कर लिया और आईएस के आतंकवादियों को पीछे खदेड़ दिया। जीएनए की सेना, जो मार्च में त्रिपोली पहुंची थी, लगातार देश में शांति व्यवस्था लागू करने का प्रयास कर रही है।
 
लीबिया में 2014 से जारी राजनीतिक अस्थिरता के बाद से ही इस्लामिक स्टेट ने अपना विस्तार शुरू किया है। लीबिया के प्रमुख तेल संयत्रों की देखरेख करने वाली सेना ने भी जीएनए की सेना का साथ देकर इस्लामिक स्टेट को सिरते से 70 किलोमीटर दूर हरवारा में धकेल दिया है। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
ब्रिटिश एयरवेज का विमान आपात स्थिति में उतरा