Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका में मानवरहित कार्गो शिप का प्रक्षेपण, लेकिन रॉकेट जमीन पर उतरने में विफल

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (15:05 IST)
टम्पा। अमेरिका की निजी कंपनी स्पेसएक्स ने बुधवार को अपने मानवरहित ड्रैगन कार्गो शिप का प्रक्षेपण किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आपूर्ति, विज्ञान प्रयोग और भोजन भेजा गया है।


स्पेसएक्स के अधिकारी जॉन इंसप्रकर ने कहा, हमने एक महान प्रक्षेपण किया। छप्पन हजार पाउंड (2500 किलोग्राम) गियर लेकर फाल्कन 9 रॉकेट ने फ्लोरिडा के केप कैनवेरल से दोपहर एक बजकर 16 मिनट पर उड़ान भरी।

नासा की ओर से अंतरिक्ष में सामग्री पहुंचाने के लिए स्पेसएक्स का यह 16वां मिशन था। ड्रैगन कार्गो शिप कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया, जो प्रक्षेपण का प्राथमिक लक्ष्य था, लेकिन रॉकेट का लंबा हिस्सा केप केनवेरल के लैंडिंग जोन 1 की जमीन पर सुरक्षित नहीं उतर पाया।

कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर लिखा कि ग्रिड फिन हाइड्रोलिक पंप ठप हो गया, इस कारण फाल्कन को समुद्र में उतारा गया। यह पहली बार है, जब स्पेसएक्स जमीन पर बूस्टर को उतारने में असफल रही है। इससे पहले 12 बार स्पेसएक्स ने सफलतापूर्वक बूस्टर को जमीन पर उतारा है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख