• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Landslide in Ethiopia, 41 dead
Written By
Last Updated :जोहानसबर्ग , बुधवार, 11 मई 2016 (08:54 IST)

इथोपिया में भूस्खलन में 41 मरे

Landslide
जोहानसबर्ग। अफ्रीकी देश इथोपिया में भारी बारिश और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 41 हो गई  है।
               
स्थानीय मीडिया के अनुसार भारी बारिश और भूस्खलन से लगभग पांच जिलों में भारी तबाही देखने को मिली है तथा जगह-जगह सड़क मार्गों के क्षतिग्रस्त हो जाने के अलावा कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार वोलेटिया और सिडमा को जोड़ने वाला पुल भी पानी के तेज बहाव में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
            
वोलेटिया पुलिस के प्रमुख अलेमायेहू मामो ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों के सहयोग से बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की खोज की जा रही है। 
           
उन्होंने साथ ही कहा कि जलमग्न हो गए सड़क मार्गों और जगह-जगह भूस्खलन होने से बचाव अभियान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि अभी तक 28 शवों को बरामद किया जा चुका है।(वार्ता)