suvichar
✕

Kuwait Fire Incident : भीषण आग में एक और भारतीय की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2024 (19:49 IST)
Kuwait Fire Incident case : कुवैत में भीषण आग में एक और कामगार की मौत के बाद मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि इमारत के भूतल पर गार्ड के कमरे में बिजली के ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगी। इस अग्निकांड में कुल 50 लोगों की मौत हो गई।
 
ज्यादातर लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई : कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत में बुधवार तड़के छह मंजिला इमारत में जब आग लगी तब लोग सो रहे थे इसलिए ज्यादातर लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई। इमारत में 196 प्रवासी मजदूर रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे। कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अल-याह्या ने बताया कि एक घायल की रात में मौत हो गई, जिसके साथ ही मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
ALSO READ: कुवैत अग्निकांड पर मारे गए भारतीयों के परिवार वालों के लिए सोनू सूद ने जाहिर की चिंता, सभी से योगदान देने का किया आग्रह
बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग : कुवैत के टाइम्स समाचार पत्र ने शुक्रवार को दी खबर में कहा कि तीन अन्य मृतक फिलीपींस के निवासी है और एक मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। अग्निशमन विभाग की जांच टीम ने बृहस्पतिवार को बताया था कि आग इमारत के गार्ड के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और अन्य जगहों पर भी फैल गई। गार्ड का कमरा भूतल पर है।
ALSO READ: कांग्रेस का सवाल, केरल के मंत्री को क्यों नहीं दी कुवैत जाने की अनुमति?
ज्यादातर पीड़ितों की दम घुटने से मौत : सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए समाचार पत्र ने कहा कि जब इमारत में आग लगी तब 179 कामगार वहां थे जबकि 17 बाहर थे। इमारत में रह रहे 196 लोगों में से 175 भारतीय, 11 फिलीपींस और अन्य थाइलैंड, पाकिस्तान और मिस्र के निवासी हैं। जान बचाकर भागने के दौरान ज्यादातर पीड़ितों की दम घुटने से मौत हुई, क्योंकि सीढ़ियों पर धुआं भरा हुआ था। पीड़ित छत पर नहीं जा सके, क्योंकि दरवाजा बंद था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख