kalsarpa dosh calculator
✕

कुलभूषण जाधव से जुड़े मामलों पर एक नजर...

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (00:27 IST)
हेग। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और राजनयिक स्तर पर चले घटनाक्रम इस प्रकार हैं-
 
3 मार्च 2016- जाधव को पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया।
 
25 मार्च 2016- पाकिस्तान के विदेश सचिव ने इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त को जाधव की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
 
10 अप्रैल 2017- पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई।
 
8 मई 2017- भारत ने पाकिस्तान पर वियना संधि के उल्लंघन का आरोप लगाकर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। भारत ने न्यायालय से 'अस्थायी उपाय' जारी करने तथा इस पर विचार किए जाने तक पाकिस्तान को जाधव की सजा पर अमल नहीं करने को लेकर तत्काल निर्देश देने की अपील की।
 
9 मई 2017- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अत्यावश्यक संदेश भेजकर कहा कि भारत के अनुरोध पर निर्णय होने तक जाधव के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।
 
15 मई 2017- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 'अस्थायी उपायों' की भारत की अपील पर सुनवाई की।
 
13 सितंबर 2017- भारत ने पहली बार लिखित दलीलें प्रस्तुत कीं।
 
13 दिसंबर 2017- पाकिस्तान ने भारत की दलीलों के जवाब में अपनी लिखित दलीलें पेश कीं।
 
19 दिसंबर 2017- भारत ने दूसरी बार लिखित दलीलों (जवाब) को दायर के लिए 3 माह का समय मांगा।
 
5 जनवरी 2018- पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध का विरोध किया।
 
17 जनवरी 2018- न्यायालय ने भारत का अनुरोध स्वीकार कर लिया और दूसरे चरण की दलीलें पेश करने के लिए भारत और पाकिस्तान को 3-3 माह का समय दिया।
 
17 अप्रैल 2018- भारत ने दूसरे चरण की लिखित दलीलें पेश कीं।
 
17 जुलाई 2018- पाकिस्तान ने अपना जवाब प्रस्तुत किया।
 
18-21 फरवरी 2019- न्यायालय में अंतिम मौखिक सुनवाई हुई।
 
17 जुलाई 2019- न्यायालय ने जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगाई लेकिन उनकी सकुशल वतन वापसी की भारत की मांग खारिज की। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख