Daily Horoscope

सावन के आगमन के साथ ही कावड़ मेला भी शुरू, सुरक्षा की रहेगी कड़ी व्यवस्था

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (22:01 IST)
देहरादून। सावन के महीने के आगमन के साथ ही बुधवार से एक पखवाड़े तक चलने वाला कावड़ मेला भी शुरू हो गया। इस दौरान शिवभक्त कावड़िए हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों से पवित्र गंगा जल लेकर उसे अपने घर तथा गांवों के शिवालयों में अर्पित करेंगे।
 
बुधवार को पहले ही दिन दर्जनों कावड़िए हरिद्वार पहुंचे और उत्तराखंड पुलिस को उम्मीद है कि इस साल कम से कम 3 करोड़ कावड़िए प्रदेश का रुख करेंगे।
 
केसरिया वस्त्र पहने और कंधों पर कावड़ उठाए कावड़िए हरिद्वार के मुख्य स्नान घाट हर की पौड़ी तथा अन्य घाटों पर समूहों और टोलियों में सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। ये कावड़िए उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र तथा बिहार जैसे राज्यों से लंबी दूरी तय कर यहां पहुंच रहे हैं।
 
उत्तराखंड पुलिस को उम्मीद है कि इस बार कम से कम 3 करोड़ कावड़िए हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों से गंगा जल भरने के लिए पहुंचेंगे। कावड़ियों के आगमन में तेजी मेले के आखिरी सप्ताह में आएगी और उस समय हरिद्वार, ऋषिकेश तथा आसपास का पूरा इलाका केसरिया हो जाता है।
 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कावड़ियों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कावड़ियों के लिए पेयजल समेत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कावड़ियों को अपनी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
 
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि कावड़ियों द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले मार्गों पर करीब 10 हजार पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बम निरोधी तथा आतंकवादी निरोधी दस्ते की भी तैनाती की गई है।
 
उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में चयनित स्थानों पर कड़ी निगाह रखने के लिए सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। कुमार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
 
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हरिद्वार को 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कुमार ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कावड़ियों को व्यवस्थाओं तथा मार्गों के बारे में जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भरपूर उपयोग किया जाए। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख