Hanuman Chalisa
✕

नेपाली प्रधानमंत्री की पुराने नोट बदलने की मोदी से मांग

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (00:56 IST)
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि उसके बैंकों व आम जनता को पुराने भारतीय नोटों को बदलने की सुविधा जल्द से जल्द प्रदान की जाए।
 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की। इसके तहत 500 व 1,000 रुपए के नोटों का प्रचलन बंद कर दिया गया। भारतीय मुद्रा नोटों का नेपाल में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल दैनिक लेन-देन में होता है। नेपाल के राष्ट्रीय बैंक, नेपाल राष्ट्रीय बैंक के अनुसार लगभग 3.36 करोड़ भारतीय रुपए इस समय नेपाली बैंकिंग प्रणाली में हैं। 
 
ओली ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद कहा कि मैंने नेपाली बैंकिंग प्रणाली व आम लोगों के पास पड़े पुराने (प्रचलन से बाहर) भारतीय मुद्रा नोटों को बदलने की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह मोदीजी से किया। मोदी इस समय नेपाल की यात्रा पर हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख