sundarkand
✕

रो पड़े उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन, मांगी माफी

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (10:40 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन अपनी पार्टी के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रोते हुए मांगी माफी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे उस विश्वास पर खरे नहीं उतर सके हैं, जो उत्तर कोरियाई लोगों को उन पर था और वे इसके लिए क्षमा चाहते हैं।
 
ALSO READ: किम जोंग की क्रूरता का एक और नमूना, कैदियों को पिलाते हैं इंसानी राख का पानी
गॉर्जियन की रिपोर्ट के अनुसार किम ने पहली बार अपने देश के लोगों से कोरोना महामारी के दौरान लोगों के साथ ठीक से खड़े न हो पाने की वजह से माफी मांगी है। पार्टी के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किम ने स्वीकारते हुए कहा कि वे जनता के उस विश्वास पर खरे नहीं उतर पाए हैं, जो कि जनता का उन पर था और इसके लिए माफी मांगते हैं।
 
भाषण के दौरान किम ने अपना चश्मा उतारा और आंसू पोंछते हुए अपने पूर्वजों द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि मुझे भी इस देश का नेतृत्व करने की जो जिम्मेदारी दी गई है, वह किम 2-सुंग और किम जोंग-इल के कारण मिली है। किम ने उन पर विश्वास रखने के लिए जनता को धन्यवाद देते कहा कि मेरे प्रयास और ईमानदारी लोगों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
 
कोरोनावायरस की कठिन परिस्थितियों जिक्र करते हुए उन्होंने वैश्विक चर्चा करते हुए दक्षिण कोरिया के साथ संबंध अपने संबंध सुधारने की इच्छा भी जताई। बीते शनिवार को सैन्य परेड के दौरान उत्तर कोरिया ने अपनी नवीनतम मिसाइल का भी प्रदर्शन किया, जो कि आईसीएमबीएस से भी बड़ी है।
 
इस परेड के बाद दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर उत्तर कोरिया से अपनी दुश्मनी कम करने के बारे में याद दिलाया है तथा उससे अशस्त्रीकरण के वादों का पालन करने का आग्रह किया है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख