ramcharitmanas
✕

BJP-JDU ने तैयार किया प्लान, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का इस तरह करेंगे इस्तेमाल

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (10:20 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू ने चुनावी प्लान तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने गठबंधन को जिताने के लिए कमर कस ली है। दोनों नेता 12 रैलियों में साथ नजर आएंगे।
 
मोदी और नीतीश की साझा रैलियों को लेकर तारीख और स्थान पर विचार किया जा रहा है और इसकी घोषणा भी जल्द की जाएगी।
 
इससे न सिर्फ नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की छवि को भुनाया जा सकेगा। NDA गठबंधन दोनों दिग्गजों को एक मंच पर लाकर इस बात का संकेत देना चाहता है कि दोनों दलों में सबकुछ ठीक चल रहा है। इससे एक दूसरे के प्रतिबद्ध मतदाताओं को भी साधने में मदद मिलेगी। 
 
भाजपा ने हर चरण के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार की है। यहां तक के उसके स्टार प्रचारक भी हर चरण के हिसाब से बदल जाएंगे। 
 
उधर जदयू ने भी सोशल मीडिया पर वर्चुअल रैलियों के माध्यम से भी मतदाताओं का रिझाने का फैसला किया है। नीतीश और अन्य दिग्गजों की रैलियों को फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर लाइव किया जाएगा।
 
इस बीच भाजपा ने जदयू प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। 9 बागियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख