Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस Live Update : ओड़िशा में कोरोना संक्रमण के 2275 नए मामले, 17 की मौत

Published: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (14:34 IST)
नई दिल्ली। देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना वायरस की जांच का औसत 64 हजार को पार कर गया है। आज देश में कोरोनावायरस के मात्र 55,342 नए मामले सामने आए। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...

-ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि देश में अब संपूर्ण लॉकडाउन लागू करना सही नहीं होगा।
-इसराइल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 41 मौतें सामने आई हैं जिससे इस महामारी के कारण कुल मौतों की संख्या बढ़कर 2,021 हो गई है।
-इसराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 3,538 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या 294,031 हो गई है।

-महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 7,089 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,35,315 हो गई।
-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्होंने खुद को पृथक-वास में कर लिया है।

-भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 12 अक्टूबर को कोरोना वायरस नमूनों की जांच 10,73,014 रही और कुल आंकड़ा आठ करोड़ 89 लाख 45 हजार 107 पर पहुंच गया।
-इस आधार पर प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोनावायरस की औसत जांच 64 हजार 396 पर पहुंच गई।

-भारत में कोविड-19 के 55,342 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,75,880 तक पहुंच गए।
-706 और मरीजों की मौत के बाद देश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,09,856 हो गई।
-देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,38,729 है, जबकि 62,27,295 लोग अब तक बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
 

-चेक गणराज्य के कोच जारोस्लाव सिलहावी को कोरोना वायरस के लिए पॉजीटिव पाया गया है और वह स्कॉटलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले नेशन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में उपस्थित नहीं रहेंगे।
-पेरू के दो फुटबॉलर ब्राजील के खिलाफ होने वाले दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाईंग मैच से पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

-उत्तर प्रदेश के बस्ती मे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत गर्भवती महिलाओं की पैथॉलोजी जांच के साथ अब उनकी कोरोना की एंटीजन जांच तथा उनके साथ आए अभिभावको की भी जांच कराई जायेगी।
-अगर कोई गर्भवती पॉजिटिव निकलती है तो उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। 

-विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10.78 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 3.77 करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
-कोरोनावायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 215,078 लोगों की मौत, 78 लाख से ज्यादा संक्रमित।

-अरूणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 220 नए मामले। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,367 हो गई।
-उत्तरप्रदेश के बस्ती मे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की पैथॉलोजी जांच के साथ अब उनकी कोरोना की एंटीजन जांच तथा उनके साथ आए अभिभावको की भी जांच कराए जाएगी।
-अगर कोई गर्भवती पॉजिटिव निकलती है तो उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। 

-ओड़िशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2275 नए मामले सामने आए जबकि 17 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमण से अब तक 1057 लोगों की मौत हो चुकी है। 
-महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 35,442 हो गई है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख