Daily Horoscope
✕

उत्तर कोरिया की अमेरिका को धमकी, हटाओ प्रतिबंध नहीं तो...

Updated: रविवार, 4 नवंबर 2018 (14:17 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के खिलाफ सख्त आर्थिक प्रतिबंध नहीं हटाता तो वह परमाणु हथियार बनाने की सरकारी नीति की ओर रुख करने पर गंभीरता से विचार करेगा।
 
 
उत्तर कोरिया वर्षों से अपनी अर्थव्यवस्था के साथ अपनी परमाणु क्षमताओं को विकसित करने की नीति पर चल रहा था। अप्रैल में उत्तर कोरियाई नेता ने प्रायद्वीप पर शांति बनाए रखने का हवाला देते हुए घोषणा की थी कि परमाणु हथियार की तलाश पूरी हो चुकी है और अब उनका देश सामाजिक आर्थिक प्रगति पर ध्यान केंद्रित करेगा।
 
बहरहाल, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अगर अमेरिका प्रतिबंधों पर अपना रुख नहीं बदलेगा तो प्योंगयांग अपनी नीति पर वापस लौट सकता है। चीन की आधिकारिक केसीएनए न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार देर शाम एक बयान में कहा कि नीति फिर से लौट सकती है और रुख में बदलाव पर गंभीरता से पुनर्विचार किया जा सकता है।
 
सिंगापुर में जून में ऐतिहासिक शिखर वार्ता में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर अस्पष्ट बयान पर हस्ताक्षर किए थे। अभी तक इस पर बहुत कम प्रगति हुई है।
 
अमेरिका तब तक उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने पर जोर दे रहा है, जब तक कि वह पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण नहीं कर लेता। दूसरी ओर उत्तर कोरिया अमेरिका की मांग को 'गुंडागर्दी' जैसा बताकर उसकी निंदा कर रहा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख