dharma sangrah

उत्तर कोरिया ने कहा, ट्रंप लाइलाज स्तर तक मानसिक विक्षिप्त

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (10:58 IST)
सोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'लाइलाज स्तर तक मानसिक विक्षिप्त' बताया है। प्योंगयांग की परमाणु महत्वाकांक्षाओ के चलते उसके और अमेरिका के बीच बेहद तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच ट्रंप राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर एशिया के अपने पहले दौरे पर जाने वाले हैं।
 
हाल के कुछ महीनों में ट्रंप और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन ने युद्ध की धमकियां दी है और एक-दूसरे का अपमान किया है। इससे कोरिया प्रायद्वीप में विवाद के और गहराने का संकट है। ट्रंप ने युद्ध की चेतावनी के साथ इसे तूफान से पहले शांति बताते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा से कहा कि अगर वॉशिंगटन को खुद को या अपने सहयोगियों को बचाने की जरूरत पड़ेगी तो वह उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह कर सकता है।
 
उन्होंने उसी भाषण में किम को 'रॉकेट मैन' कहा था। प्योंगयांग ने ऐसी मिसाइलों का परीक्षण किया है, जो अमेरिका की अधिकांश मुख्य धरती तक मार कर सकती हैं। इसके कुछ दिन बाद किम ने ट्रंप को 'सठिया चुका वृद्ध' करार दिया।
 
सप्ताहांत पर अमेरिकी राष्ट्रपति एशिया दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा कि शारीरिक विकार के उपचार के लिए उन्हें दवाइयों की सख्त जरूरत है। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

प्रदर्शनकारियों को मिला सपा सांसदों का साथ, डिंपल यादव समेत कई सांसद हिरासत में

देश के 60-70 फीसदी हिस्से पर बादलों का डेरा, दिल्ली को उमस से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

मोरबी में SOG की बड़ी कार्रवाई, नवलखी रोड पर मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

अगला लेख