dharma sangrah

केंटुकी में बाढ़ का कहर, बिजली आपूर्ति ठप, मंडरा रहा है बवंडर का खतरा

Updated: रविवार, 2 जनवरी 2022 (10:03 IST)
केंटुकी। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशहियर ने राज्य में भीषण तूफान आने से अचानक आई बाढ़ के बाद आपातकालीन स्थिति की घोषणा कर दी। तूफान से संपत्तियों को नुकसान पहुंचने के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। होपकिन्सविले में बवंडर उठने की आशंका भी जताई जा रही है।
 
इस क्षेत्र में घातक बवंडर आने के तीन सप्ताह बाद ही तूफान आया, जिसमें केंटुकी में 77 लोग सहित 5 राज्यों में 90 से अधिक लोग मारे गए।
 
शनिवार दोपहर तक, केंटुकी के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी जारी थी। पूर्वी केंटुकी सहित टेनेसी, अरकनसास, लुसियाना, मिसीसिपी और अल्बामा के कई भागों में बवंडर की आशंका पर नजर रखी जा रही है।
 
केंटुकी के गवर्नर कार्यालय ने बताया कि अचानक आई बाढ़ से राज्य के दक्षिणी एवं मध्य भागों में कई सड़कें बंद हो गईं। केंटुकी के अधिकांश हिस्सों में दिन भर भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद अत्यधिक सर्दी का दौर आएगा जो आपातकालीन प्रयासों को जटिल बना सकता है।
 
गवर्नर के कार्यालय के अनुसार, राज्य के मध्य में टेलर काउंटी में एक और संभावित बवंडर का असर देखने को मिला, जहां कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। (भाषा)
फाइल फोटो

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख