suvichar

कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच आया चीन, दोनों देश बातचीत से निकालें विवाद का हल

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (09:59 IST)
बीजिंग। चीन ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की वकालत की है। चीन ने पाकिस्तान की भारत के शांति वार्ता की पहल का समर्थन किया है। चीन ने कश्मीर का नाम लिए बगैर कहा कि पाक और भारत के बीच सालों से चल रहे विवाद बातचीत से हल किए जा सकते हैं।


जुलाई में चुनाव में जीत हासिल करने के बाद इमरान ने अपने पहले भाषण में भारत के साथ विवाद खत्म करने के लिए बातचीत की इच्छा जताई थी। बीते कुछ वर्षों से चीन न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में प्रवेश के लिए पाकिस्तान का समर्थन और भारत का विरोध कर रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हाल ही में चीन के दौरे पर गए थे। चीन ने पाकिस्तान को हर जरूरी सहायता देने का भरोसा दिया है। दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने सहित 16 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसके तहत चीन, पाकिस्तान में इन्फ्रास्ट्रक्चर, वानिकी, पृथ्वी विज्ञान, कृषि के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र के कई प्रोजेक्ट पर काम करेगा। चीन के उपविदेश मंत्री कांग शुआनयू ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह मदद किस तरह की और कितनी होगी।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, Gen-G और Gen-अल्फा के लिए किया बड़ा एलान

1971 युद्ध का वो 'संत', जिसके नाम से कांपती थी पाकिस्तानी टैंक रेजिमेंट : पढ़िए महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह की शौर्य गाथा

आजादी के 80 साल : अगर भगत सिंह और सरदार पटेल आज लौट आएं तो क्या पूछेंगे?

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

अगला लेख