biodatamaker
✕

'किम कार्दशियन' के पति 'कान्‍ये वेस्‍ट' उतरेंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में, घोषणा पर क्‍या कहा एलन मस्‍क ने?

Updated: रविवार, 5 जुलाई 2020 (16:34 IST)
Photo : Social media
अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में अब तीसरे उम्‍मीदवार ने उतरने का ऐलान क‍िया है। रैपर कान्‍ये वेस्‍ट ने शनिवार को कहा क‍ि वह इस साल के आख‍िर में होने जा रहे राष्‍ट्रपति चुनाव में ह‍िस्‍सा लेंगे।

मॉडल और रिअल‍िटी अभिनेत्री ‍किम कार्दशियन तो पूरी दुन‍िया जानती है लेकिन अब उनके पत‍ि कान्‍ये वेस्‍ट भी सुर्खियों में आ गए हैं। ‍दरअसल, अमेरिकी रैपर कान्‍ये वेस्‍ट ने शनिवार को ऐलान किया कि वह इस साल के आखिर में होने जा रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे।

कान्‍ये वेस्‍ट के इस ऐलान के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति का यह चुनाव बेहद दिलचस्‍प होने वाला है। उनका मुकाबला वर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्‍मीदवार जो बाइडन से होगा। कान्‍य वेस्‍ट इसलिए भी चर्चा में है कि वे किम कार्दश‍ियन के पति हैं। कान्‍ये डोनाल्‍ड ट्रंप के समर्थक रहे हैं।
हाल ही में उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा,

'हमें ईश्‍वर पर भरोसा रखते हुए अमेरिका के वादे को समझना होगा। अपने सपनों को एकरुपता देनी होगी और अपने भविष्‍य को बनाना होगा। मैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रहा हूं।'

उन्‍होंने अपने ट्वीट में अमेरिकी झंडे का इमोजी बनाया और हैशटैग #2020VISION लिखा।

अमेरिका में 3 नवंबर को राष्‍ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कान्‍ये ने स्‍टेट के चुनाव में हिस्‍सा लेने के लिए कोई आधिकारिक डॉक्‍यूमेंटेंशन किया है या नहीं। हालांकि अभी कई राज्‍यों में निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए समय सीमा खत्‍म नहीं हुई है।

कान्‍ये वेस्‍ट और उनकी बहुचर्चित पत्‍नी किम कार्दशियन ने वाइट हाउस की यात्रा करके राष्‍ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी। वर्ष 2018 में कान्‍ये वेस्‍ट ने एक भाषण दिया था। इसमें उन्‍होंने वैकल्पिक ब्रह्मांड और अपने बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज का ज‍िक्र किया था। खास बात है कि कान्‍ये की घोषणा का मशहूर उद्योगपति एलन मस्‍क ने समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा, 'कान्‍ये आपको मेरा पूरा समर्थन है'

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख