ramcharitmanas

अमेरिका में क्‍यों किया जा रहा कमला हैरिस के नाम का गलत उच्‍चारण?

Updated: रविवार, 23 अगस्त 2020 (14:06 IST)
अमेर‍ि‍का में चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में वहां राजनीतिक बयानबाजि‍यों का दौर शुरू हो चुका है। इसमें सबसे खास बात यह है कि भारतीय मूल की कमला हैर‍िस डेमोक्रेटिक पार्टी  की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं लेकिन इसके बाद से रिपब्लिकन पार्टी के नेता लगातार कमला हैरिस के नाम का गलत उच्‍चारण कर रहे हैं।दरसअल इसके पीछे उन्‍हें अमेरिका से बाहर का दिखाने के लिए किया जा रहा है।

भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
कमला हैरिस के उम्मीदवार बनने के बाद दोनों पार्टियां भारतीय मूल के वोटरों पर डोरे डाल रही हैं
कमला हैरिस को बाहरी साबित करने के लिए उनके नाम का गलत उच्चारण कर रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में नस्लभेद भी एक मुद्द बन रहा है। इसका पहला शिकार भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति पद की दावेदार कमला हैरिस बन रही हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता और मौजूदा उप-राष्ट्रपति माइक पेंस  ने पिछले सप्ताह उनके नाम का जानबूझकर गलत उच्चारण किया था। डेमोक्रेटिक नेताओं ने कहा कि नाम का गलत उच्चारण करना न केवल अशोभनीय है बल्कि यह नस्लवादी सोच को भी दिखाता है।

इसके बाद रिपब्लिक पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष रोना मेकडेनियन और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी गुरुवार को एक रैली में कमला हैरिस के नाम का गलत उच्चारण किया था। हैरिस के समर्थकों का कहना है कि ट्रंप और उनके सहयोगी कमला को प्रवासी की बेटी के तौर पर दिखाना चाहते हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि राजनीति के शीर्ष पद के लिए वे बाहरी शख्स हैं और उनका यहां से जुड़ाव नहीं है।

नेशनल वूमेन्स लॉ सेंटर एक्शन फंड की अध्यक्ष फातिमा गोस ग्रेव्स ने कहा कि यह उन्हें अपमानित करने का प्रयास है।

शिकागो में संपन्न हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में कमला हैरिस के नाम का गलत उच्चारण करने पर रिपब्लिकन पार्टी की आलोचना की गई। डेमोक्रेटिक नेताओं ने कहा कि नाम का गलत उच्चारण करना न केवल अशोभनीय है बल्कि यह नस्लवादी सोच को भी दिखाता है। कलाकार जूलिया लुइस ड्रेफुस और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की होड़ में रह चुके एंड्यू यांग ने मौजूदा उपराष्ट्रपति माइक पेंस का मजाक उड़ाते हुए उनके नाम का गलत उच्चारण किया। यांग ने कहा कि उनका नाम माइका पिंट्स है या पेंट्स हैं या फिर पोंस है। लुइस ने कहा कि अजीब विदेशी नाम है। अमेरिकी नाम तो नहीं लगता है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख