Daily Horoscope
✕

काबुल में सैन्य शिविर पर हमला, 11 सैनिकों की मौत

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (15:02 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को सैन्य अकादमी के समीप सेना के एक शिविर पर किए गए आतंकवादी हमले में कम से कम 11 सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि इस हमले में 16 अन्य सैनिक भी घायल हुए हैं। इस हमले को 5 आतंकवादियों ने अंजाम दिया उनमें से 4 मारे गए हैं और 5वें आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
 
इस बीच प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस संगठन की संवाद समिति अमाक ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सेना के शिविर पर हमले को उसके संगठन के लोगों ने अंजाम दिया है। इससे पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि यह हमला मार्शल फहीम राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय पर किया गया है, जो सैन्य ठिकाने के समीप है।
 
गौरतलब है कि इससे 2 दिन पहले काबुल में दूतावास क्षेत्र में एक एम्बुलेंस में छिपाकर रखे गए विस्फोटकों की मदद से किए गए आत्मघाती हमले में 95 से अधिक लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हुए थे।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दौलत वजीरी ने बताया कि 2 हमलावरों ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया और 2 को सुरक्षा बलों ने मार गिराया तथा 1 को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से 4 असॉल्ट रायफल, विस्फोटक सामग्रीयुक्त एक बेल्ट और एक रॉकेट लांचर बरामद किया गया है।
 
अफगानिस्तान की न्यूज वेबसाइट टोलो ने राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि चारों आतंकवादियों को पहले गेट से भीतर नहीं जाने दिया गया। यह सैन्य ठिकाना मार्शल फहीम राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के निकट है और इसे पहले भी तालिबान आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख