Hanuman Chalisa

कासगंज हिंसा, मान मनोव्वल के बाद मृतक के परिवार ने स्वीकारा चेक

सोमवार, 29 जनवरी 2018 (14:39 IST)
लखनऊ। कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के परिजनों को उत्तरप्रदेश सरकार ने 20 लाख रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है, लेकिन परिजनों पहले तो चेक लेने से इंकार कर दिया था। अब खबरें आ रही है कि मान-मनोव्वल के बाद चेक स्वीकार कर दिया है।
 
 
जानकारी के अनुसार चंदन के परिजन हिंसा के बाद से ही धरने पर बैठे थे। उनका कहना है कि जब तक हत्यारा पकड़ा नहीं जाता, वे चेक नहीं लेंगे और धरना भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे 22 साल के बेटे का क्या दोष था, जो उसे गोली मार दी गई।
 
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक चंदन के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने के घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी इस तरह के निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्‍यमंत्री स्वयं पूरे मामले में करीब से नजर रखे हुए हैं।
 
उपद्रवियों पर ड्रोन से नजर : जिलाधिकारी आरपी सिंह ने समवार को बताया कि कासगंज का माहौल तेजी से सामान्य हो रहा है और लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। एहतियात के तौर पर शहर में अभी धारा 144 लागू है। पुलिस बल के साथ अधिकारी गश्त कर रहे हैं। उपद्रवियों पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
 
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस अब तक 112 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें भारतीय दंड विधान की धारा के तहत 81 लोगों को जबकि शांति भंग करने के मामले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर अफवाह न फैलाएं इसलिए इंटरनेट सेवा अभी बंद है, हालात की समीक्षा के बाद रात को इंटरनेट चालू करने पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज से शिक्षण संस्थान खुल गए।
 
इस बीच पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उपद्रवियों की सूची बना ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान पुलिस ने कुछ घरों में तलाशी ली। मौके से हथियार भी मिले हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। घटना के सिलसिले में अब तक 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
 
गौरतलब है कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज शहर कोतवाली क्षेत्र में दो गुटों के बीच पथराव और फायरिंग के बाद हुई हिंसा में एक युवक की मृत्यु हो गई थी जबकि एक अन्य घायल हो गया था। घटना के बाद आरएएफ, पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। (एजेंसियां/ वेबदुनिया)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख