• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. John Kerry, France's highest honor, Legion d'Honor
Written By
Last Updated : रविवार, 11 दिसंबर 2016 (18:49 IST)

जॉन कैरी फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्‍मानित

जॉन कैरी फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्‍मानित - John Kerry, France's highest honor, Legion d'Honor
पेरिस। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'लीजन डी ओनर' से सम्मानित किया गया है। कैरी के फ्रांसीसी समकक्ष ने उन्हें 'अमेरिकी अधिकारियों में सबसे अधिक फ्रांसीसी' करार दिया है।
शनिवार को पेरिस में आयोजित एक समारोह में फ्रांसीसी विदेश मंत्री जो-मार्क एयरोल्त ने यह भी कहा कि अमेरिका के शीर्ष राजनयिक कैरी 'शांति के एक सतत पुरोधा' हैं।
 
एयरोल्त ने कहा कि फ्रेंचभाषी, फ्रांसीसी संस्कृति प्रेमी... आप निश्चित तौर पर सभी अमेरिकी अधिकारियों में से सबसे अधिक फ्रांसीसी हैं। कैरी की फ्रांसीसी विरासत और फ्रांस के प्रति उनके लगाव के कारण वर्ष 2004 में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान में उनको निशाना बनाया गया था। उस समय वे रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के खिलाफ डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।
 
एयरोल्त ने कहा कि आप शांति के एक सतत पुरोधा हैं। सम्मान से अभिभूत कैरी ने कहा कि फ्रांस अमेरिका का 'सबसे पुराना सहयोगी' है। कैरी ने फ्रेंच में कहा कि 'लॉन्ग लिव फ्रेंच फ्राइस। लॉन्ग लिव फ्रांस। लॉन्ग लिव यूएसए।' (भाषा)
ये भी पढ़ें
डिजिटल भुगतान में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जल्द