ganesh chaturthi

आखिर जो बाइडन और कमला हैर‍िस अमेरिका में क्‍यों दे रहे हिंदुओं को बधाई

Updated: रविवार, 23 अगस्त 2020 (13:20 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति प्रत्याशी कमला हैरिस ने शनिवार को अमेरिका, भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हिंदुओं को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

बाइडेन ने ट्वीट किया कि अमेरिका, भारत और पूरी दुनिया में गणेश चतुर्थी मना रहे सभी लोगों के लिए कामना है कि आप सभी बाधाओं को पार पाएं, बुद्धिमत्ता का आशीर्वाद मिले और नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो।
वहीं कमला हैरिस ने बाइडेन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि जो बाइडेन के साथ आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

दरअसल, भारत में 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी का शनिवार को धूमधाम से आगाज हुआ। हालांकि इस दौरान कोरोना के प्रभाव के कारण मुंबई सहित देश के अनेक हिस्सों में गणेश चतुर्थी का रंग फीका देखने को मिला।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के प्रचार अभियान छोटे धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को रिझाने में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। अमेरिका में ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला था कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार धार्मिक अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को अपने पाले में करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। इससे अमेरिका में हिंदुओं के बढ़ते राजनीतिक महत्व का संकेत मिलता है।

अमेरिका की 2016 की आबादी में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करीब एक प्रतिशत था। मौजूदा राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार ट्रंप के प्रचार अभियान ने उनके दोबारा वाइट हाउस पहुंचने पर अमेरिका में हिंदुओं के लिए धार्मिक स्वतंत्रता की राह में आने वाली अड़चनों को कम करने का वादा किया है।

वहीं, दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेट उम्मीदवार बाइडेन के प्रचार अभियान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हिंदू समुदाय से संपर्क साधने को प्राथमिकता दी है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख