• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. jeff bezos world richest person, elon musk becomes number 2
Written By
Last Modified: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (16:05 IST)

एक ही हफ्ते में एलन मस्क से छिन गया नंबर 1 का ताज, जेफ बेजोस फिर सबसे अमीर

jeff bezos
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्‍क एक हफ्ते में ही फिर नंबर 2 पर आ गए। मस्क के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते उनसे सबसे अमीर व्‍यक्ति का ताज छिन गया। जेफ बेजोस अमीरों की सूची में फिर पहले नंबर पर आ गए।
 
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, सोमवार को टेस्ला के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का सीधा असर एलन मस्क की संपत्ति पर पड़ा और एक दिन में उनकी संपत्ति में करीब 14 अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट आ गई। मस्क और बेजोस की संपत्ति में 6 अरब डॉलर का अंतर हैं।
 
जेफ बेजोस का नेटवर्थ अब 182.1 अरब डॉलर है। हालांकि सोमवार को जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन के शेयरों में भी 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से बेजोस की संपत्ति में 3.6 अरब डॉलर की कमी आई है। 
ये भी पढ़ें
जगी उम्मीद, किसानों को रास आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, लेकिन...