Hanuman Chalisa

जापान में तापमान 41 डिग्री हुआ, राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटा

सोमवार, 23 जुलाई 2018 (21:29 IST)
टोकियो। जापान में इन दिनों तेज गर्मी अपना कहर दिखा रही है और तापमान 41 डिग्री पहुंच जाने के कारण मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने तथा घरों में रहने की हिदायत दी है। जापान के अधिकतर हिस्सों में कई दिनों से जोरदार गर्मी पड़ रही है और इसमें 15 से 40 लोगों के मारे जाने की रिपोर्टें हैं।
 
 
बीबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार को टोकियो के समीप कुमागाया में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसने 2013 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जापान के 12 से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है।
 
जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लोगों को वातानुकूलित स्थानों में रहने, अधिक से अधिक पानी पीने और बाहर निकलने में एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री या इससे अधिक है, उन्हें काफी सावधानी बरतनी चाहिए। इसमें छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को भी हिदायतें दी गई हैं।
 
सरकारी संवाद समिति क्योदो ने बताया कि इस गर्मी के मौसम में लू लगने और गर्मी की वजह से 1,000 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौसम के इस रुख को देखते हुए लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं और कुछ ने तो 2020 के ओलंपिक खेलों कें आयोजन को लेकर चिंताएं भी व्यक्त की हैं। (वार्ता)

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख