dharma sangrah
✕

भाजपा का दावा, राफेल सौदा UPA सरकार से 67 करोड़ कम में

Updated: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (20:32 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दावा किया कि मोदी सरकार ने संप्रग की तुलना में फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल का सौदा प्रति विमान 67 करोड़ रुपए कम में किया है। 
 
भाजपा के प्रवक्ता और केन्द्रीय विधिमंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फ्रांस से रक्षा सौदे को लेकर गांधी गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं और उन्हें देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राफेल विमान सौदे को लेकर संसद को गुमराह किया है।
       
उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के दौरान वर्ष 2007 में वायुसेना को मजबूत करने के लिए फ्रांस से 126 राफेल विमान खरीद का सौदा किया गया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार एक से अधिक बार संसद में राफेल विमान की बेसिक कीमत 670.32 करोड रुपए बता चुकी है, लेकिन हथियारों और अन्य प्रणालियों के साथ इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे सुरक्षा एवं गोपनीयता करार का उल्लंघन होगा और यह राष्ट्रहित में भी नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद इस विमान का सौदा किया और एक विमान की कीमत पिछली सरकार की तुलना में नौ प्रतिशत कम है। उन्होंने कहा कि इसी विमान को मिश्र और कतर को कम कीमत में बेचने का मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन इसकी जानकारी नहीं है कि उसमें किस प्रकार की हथियार प्रणाली लगी है। हथियार प्रणाली के आधार पर विमानों की कीमतें बढ़ती है।
 
प्रसाद ने कहा कि गांधी ने इस सौदे को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति को भी घसीटा है, जिसका फ्रांस सरकार ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ 36 राफेल विमान खरीद का सौदा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष अब इस सौदे का मामला आठ वर्ष तक रक्षामंत्री रहे एके एंटनी के माध्यम से उठवा रहे हैं जिन्होंने संप्रग शासन के दौरान अनेक अवसरों पर रक्षा मामलों से जुड़े सवालों का संसद में राष्ट्रहित से जुड़े मामले बताकर जवाब नहीं दिया था।
 
प्रसाद ने संप्रग के दस साल के शासन को 'भ्रष्टाचार का प्रतीक' बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और पारदर्शी तरीके से निर्णय लिए जा रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख