dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, जापान में बुलेट ट्रेन में दरार

Updated: बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (11:21 IST)
टोक्यो। जापान में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया क्योंकि जांचकर्ताओं ने ठीक समय पर ट्रेन में एक दरार का पता लगा लिया। इस दरार की वजह से ट्रेन पटरी से उतर सकती थी। जापान में परिवहन के इस लोकप्रिय संसाधन में पहली बार इस तरह की 'गंभीर घटना' हुई है।
 
'शिंकनसेन' बुलेट ट्रेन पर सवार चालक दल ने सोमवार को दक्षिणी जापान में एक स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद जलने की गंध महसूस की। इस ट्रेन से अजीब सी आवाज भी आ रही थी।
 
इसके बाद मध्य जापान के नागोया स्टेशन पर इसे जांच के लिए रोका गया। जांचकर्ताओं ने एक कोच के नीचे चेसिस में दरार पाई और इससे तेल का रिसाव भी हो रहा था।
 
यातायात अधिकारियों ने बताया कि अगर ट्रेन चलती रहती तो इस दरार की वजह से पटरी से उतर सकती थी। इस ट्रेन में करीब 1,000 यात्री सवार थे जिन्हें अन्य ट्रेनों से उनके गंतव्य भेजा गया। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख