ganesh chaturthi

सीसीटीवी फुटेज में सऊदी पत्रकार खशोगी के शव के टुकड़े बैग में ले जाते दिखे थे लोग

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (23:57 IST)
अंकारा। तुर्की के एक टेलीविजन चैनल ने एक सीसीटीवी फुटेज का प्रसारण किया है जिसमें कुछ लोगों को सूटकेस और बैग ले जाते हुए दिखाया है। कहा जा रहा है कि इन सूटकेस और बैग में सऊदी अरब के दिवंगत पत्रकार जमाल खशोगी के शव के टुकड़ों को ले जाया जा रहा है।
 
 
'ए हेबर' टेलीविजन पर दिखाए गए दृश्यों में इस्तांबुल में सऊदी अरब के महावाणिज्य दूत के निवास की ओर 3 व्यक्ति 5 सूटकेस और काले रंग के 2 बड़े बैग ले जाते हुए दिखते हैं। सऊदी वाणिज्य दूतावास से कुछ दूरी पर आवास स्थित है। अक्टूबर में दूतावास के भीतर जाने के बाद खशोगी की हत्या कर दी गई थी। तुर्की के गुमनाम स्रोतों के हवाले से 'ए हेबर' ने कहा है कि खशोगी के शव के टुकड़े इन पेटियों और बैगों में बंद थे।
 
'वॉशिंगटन पोस्ट' में लिखने वाले खशोगी की हत्या 2 अक्टूबर को कर दी गई थी। यह घटना तब हुई, जब वे दूतावास के भीतर गए थे। तुर्की के अधिकारियों ने अक्टूबर में वाणिज्य दूतावास और निवास के साथ ही कई स्थानों को खंगाला था लेकिन खशोगी का शव नहीं मिला।

चैनल 'ए हेबर' ने कहा है कि बैग और सूटकेस को एक मिनी बस में रखा गया। यह बस वाणिज्य दूतावास से आवास के गैरेज की ओर गई। इसके बाद वे लोग उसे भीतर ले गए।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख