Hanuman Chalisa

तुर्की में विमान रनवे पर फिसलकर 3 हिस्सों में टूटा, 3 लोगों की मौत, 179 घायल

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (10:45 IST)
इस्तांबुल। तुर्की के इस्तांबुल हवाई अड्डे में रनवे पर उतरते समय एक विमान फिसल गया और उसमें आग लग गई। विमान 3 हिस्सों में टूट गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 179 लोग घायल हो गए। तुर्की के टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है कि कई लोग विमान के टूटे हुए हिस्से से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
 
एनटीवी टेलीविजन ने बताया कि तुर्की की किफायती विमानवाहक कंपनी पीगासस एयरलाइंस के उड़ान भरने वाले बोइंग 737 ने बुधवार को एगीन बंदरगाह शहर से इस्तांबुल के सबीहा गोकेन हवाई अड्डे के लिए बुधवार को उड़ान भरी थी।
 
दरअसल, विमान तेज हवाओं और इस्तांबुल में हो रही भारी बारिश की चपेट में आ गया। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेत्तिन कोका ने पत्रकारों को बताया कि तुर्की के 3 नागरिकों की मौत हो गई और 179 लोग घायल हो गए।
 
परिवहन मंत्री मेहमत काहित तुर्हान ने सीएनन-तुर्क टेलीविजन को बताया कि कुछ यात्री खुद से विमान से बाहर निकल गए लेकिन अन्य लोग उसमें फंसे हुए हैं और हमारे बचावकर्ता उन्हें बाहर निकालने के काम में जुटे हुए हैं।
 
सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने बताया कि विमान में 177 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। तुर्किश मीडिया ने बताया कि विमान में 12 बच्चे सवार थे।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख