dharma sangrah
✕

इसराइली सेना का गाजा पर बड़ा हमला

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (10:24 IST)
यरुशलम। इसराइल की सेना ने कहा है कि उसने फिलिस्तीन द्वारा दक्षिणी इसराइल पर रॉकेट दागे जाने के बाद हमास के शासन वाले गाजा पट्टी पर टैंक और विमान से हमला किया।
 
सेना ने सोमवार को कहा था कि गाजा पट्टी से दो रॉकेट दागे गए लेकिन इसराइल की आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली ने दूसरे रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया।
 
पहला रॉकेट दागने के बाद इसराइली सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि इस हमले की प्रतिक्रिया में, 'दक्षिणी गाजा पट्टी में स्थित हमास सैन्य चौकी को एक टैंक और इसराइल की वायु सेना ने निशाना बनाया।'
 
हालांकि इसराइल ने यह नहीं बताया कि रॉकेट के हमले में जान-माल का कोई नुकसान हुआ या नहीं। वहीं गाजा में भी इसराइल के हमले से कोई हताहत हुआ या नहीं, इसकी कोई जानकारी या आधिकारिक बयान नहीं है।
 
इसराइल की सेना के प्रवक्ता जोनाथन कोनरिकस ने बताया कि फिलिस्तीन द्वारा दागे गए दूसरे रॉकेट को रोकने के बाद इसराइल के टैंक ने गाजा स्थित 'हमास सैन्य चौकी' पर हमला किया। गाजा के लोगों ने बताया कि फिलिस्तीन एन्क्लेव के उत्तरी हिस्से में हमला हुआ। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख