Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अपनी मां को ही सरेआम कत्ल कर दिया ISIS आतंकी ने

शुक्रवार, 8 जनवरी 2016 (18:45 IST)
लंदन। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन ISIS का खतरनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। आतंकी संगठन आईएस के एक लड़ाके ने अपनी मां को ही भीड़ के सामने यह आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया कि वह इस्लाम से भटक गई है।
रक्का स्थित एक एक्टिविस्ट ग्रुप ने बताया कि 20 वर्षीय लड़ाके अली सक्र अल-कासम ने 45 वर्षीय अपनी मां लीना के सिर में भारी भीड़ के सामने गोली मार दी। 
 
कासम के मुताबिक उसकी मां धर्म के मार्ग से भटक गई है। आईएस के कब्जे वाले में इलाके में आतंकी संगठन ने इस्लाम के सिद्धांतों को न मानने वाले और आतंकी संगठन की आलोचना करने वाले लोगों को सार्वजनिक तौर पर मारने का प्रावधान है।  

चालीस वर्षीया मां ने बेटे को चेतावनी दी थी कि अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन इस्लामिक स्टेट का सफाया कर देगा। उसने बेटे को सलाह दी थी कि वह उसके साथ रक्का छोड़ दे। आतंकवादी की मां की राय की जानकारी जब इस्लामिक स्टेट संगठन को दी गई तब उसने उसे पकड़कर अपने यहां बंद कर दिया। 
 
सीरिया आब्जर्वेटरी के अनुसार 20 वर्षीय आतंकवादी युवक ने बुधवार को पोस्ट ऑफिस के भवन के पास अपनी मां का सिर कलम कर दिया। सीरियन आब्जर्वेटरी ने 29 दिसंबर को खबर दी थी कि इस्लामिक स्टेट ने 18 महीने में 2000 से अधिक सीरियाई नागरिकों को मौत के घाट उतारा है।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

Scorpio बनी फ्लाइंग कार, अटल टनल के पास हुआ भयानक हादसा, देखें दर्दनाक वीडियो

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, चाबी और टूल किट