Daily Horoscope
✕

इराक में 3 कार बम विस्फोट, 25 की मौत

Updated: रविवार, 12 अक्टूबर 2014 (19:11 IST)
बाकुबा (इराक)। इराक के एक कुर्द प्रभावित कस्बे में कुछ दफ्तरों के बाहर 3 आत्मघाती कार बम हमलों में रविवार को कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जिनमें से अधिकतर कुर्दिश बलों के पूर्व सैनिक थे।
 
हमले में मामूली जख्मी हुए मेयर वहाब अहमद ने कहा कि कारा तपाह पर रविवार को सुबह 10.30 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 7.30 बजे) 3 कार बमों से विस्फोट किया गया। कारा तपाह जलावला के पास है जो बगदाद के पूर्वोत्तर में सरकार समर्थक बलों और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के जिहादियों के बीच संघर्ष वाला क्षेत्र है।
 
मेयर ने कहा कि 3 कार बमों से उनके दफ्तर पर निशाना साधा गया। इस इमारत में कुर्द की आसाएश आंतरिक सुरक्षा सेवा और पैट्रियटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान पार्टी का दफ्तर है।
 
अहमद ने कहा कि विस्फोटों में बिजली विभाग द्वारा इस्तेमाल में लाई जाने वाली पास की इमारतें और कुर्दिश पेशमर्गा बलों के पूर्व सैनिकों के ब्यूरो का कार्यालय भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
 
स्वायत्त कुर्दिश क्षेत्रीय सरकार में उच्च स्तर के एक सुरक्षा अधिकारी ने मृतक संख्या 27 बताई और कहा कि अधिकतर मारे गए लोग पेशमर्गा सैनिक हैं, जो आईएस से मुकाबला करने के लिए स्वेच्छा से बल में लौटे थे।
 
एक स्थानीय संघीय सैन्य अधिकारी ने मृतक संख्या 25 बताई है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि विस्फोट में किसे निशाना बनाया गया था। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस