kalsarpa dosh calculator
✕

ईरानी सेना के कमांडर की अमेरिका को चेतावनी, कहा- इशारा मिलते ही दब जाएगा ट्रिगर

Updated: शनिवार, 24 जनवरी 2026 (20:48 IST)
Iranian army commander warns the US : अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव तेज हो गया है। ईरान की अर्धसैनिक शक्ति इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपूर ने आज अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी फोर्स पहले से कहीं ज्यादा तैयार है और ट्रिगर पर उंगली रखे हुए है। उन्होंने कहा कि केवल इशारा मिलने की देरी है और ट्रिगर दब जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी युद्धपोत मध्य पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं और वॉशिंगटन तथा तेहरान के बीच तनाव चरम पर है। मध्य पूर्व में अमेरिकी युद्धपोत की तैनाती के ट्रंप के बयान के बाद तनाव और बढ़ गया है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव तेज हो गया है। ईरान की अर्धसैनिक शक्ति इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपूर ने आज अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी फोर्स पहले से कहीं ज्यादा तैयार है और ट्रिगर पर उंगली रखे हुए है। उन्होंने कहा कि केवल इशारा मिलने की देरी है और ट्रिगर दब जाएगा।
ALSO READ: क्‍या भारत से टैरिफ हटाने की तैयारी में हैं ट्रंप, अमेरिकी वित्तमंत्री बेसेंट ने दिए ये संकेत
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी युद्धपोत मध्य पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं और वॉशिंगटन तथा तेहरान के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि मिडिल ईस्ट की ओर अमेरिकी नौसेना का एक बड़ा बेड़ा भेजा जा रहा है, जिसे उन्होंने ‘आर्माडा’ करार दिया। इसके जवाब में ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का हमला पूर्ण युद्ध के रूप में देखा जाएगा। 
 
ईरान ने सेना हाई अलर्ट पर रखी है। हालात इतने बिगड़े कि फ्रांस की एयरलाइंस ने इसराइल, दुबई और सऊदी अरब की उड़ानें रद्द कर दीं यानी ईरान कहना चाह रहा है कि अमेरिका की ओर से एक गोली भी चलाई गई तो वह इसे पूरा युद्ध मान लेगा। मध्य पूर्व में अमेरिकी युद्धपोत की तैनाती के ट्रंप के बयान के बाद तनाव और बढ़ गया है।
ALSO READ: ट्रंप ने ईरान की ओर भेजा विनाशकारी नौसैनिक बेड़ा, Iran की दो टूक इस बार होगा हिसाब बराबर
ईरानी सेना के कमांडर ने कहा कि अगर सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ कोई कदम उठाया गया तो नतीजे बेहद खतरनाक होंगे। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर ने कहा कि ईरान की उंगली ट्रिगर पर है। अमेरिकी युद्धपोत मध्य पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं और वॉशिंगटन तथा तेहरान के बीच तनाव चरम पर है।
ALSO READ: ग्रीनलैंड गोल्डन डोम विवाद: ट्रंप की कनाडा को चेतावनी, साल भर में चीन कर लेगा कब्जा
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव उस हिंसक दमन के बाद और गहरा गया है, जो 28 दिसंबर को शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान देखने को मिला। ये प्रदर्शन ईरान की मुद्रा रियाल के अचानक ढहने के बाद भड़के थे और करीब दो सप्ताह तक देश के कई हिस्सों में फैले रहे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार ईरान को चेतावनी दी है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

अगला लेख