Daily Horoscope
✕

ईरान में सूफियों और पुलिस की झड़प में 5 की मौत

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (19:51 IST)
लंदन। ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सुरक्षाबलों के पांच जवानों की मौत हो गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन सौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
 
पुलिस ने बताया कि सरकार द्वारा सूफी मतावलंबियों की कथित प्रताड़ना के विरोध में गोनाबाड़ी दरवेश सोमवार रात सड़कों पर उतरे और अपने सदस्यों की रिहाई की मांग को लेकर थाने के पास जमा हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों तथा पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई।
 
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ईरानी मानवाधिकार केंद्र के अनुसार ईरान में गत दो महीने में कई दरवेशों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दस लोग 14 जनवरी को सूफी अनुयायियों की रिहाई की मांग को लेकर रैली कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई में घायल हो गए थे। 
 
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने एक बस से तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया जिसके कारण उनकी मौत हो गई तथा उन लोगों ने एक सुरक्षाकर्मी को कार से कुचलकर तथा एक अन्य की चाकू मार कर हत्या कर दी।
 
पुलिस प्रवक्ता मोंतजर-अल-मेहदी ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में दो चालकों सहित तीन सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान लगभग 30 पुलिस अधिकारी तथा कुछ प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं। 
 
उधर, गोनाबाड़ी सूफी मतावलंबियों ने मज्जूबन वेबसाइट पर बताया है कि पुलिसकर्मियों ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी। गौरतलब है कि सूफीवाद इस्लाम धर्म का सबसे शांतिपूर्ण पंथ है। ईरानी सरकार द्वारा लगातार दबाव डाले जाने के बावजूद इस समूह के मतावलंबियों का सशस्त्र संघर्ष का इतिहास नहीं है। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख