dharma sangrah
✕

ईरान ने कहा, इजराइली हमले की कोशिश नाकाम, इसाफान के परमाणु ठिकाने सुरक्षित

Updated: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (13:09 IST)
Israel Iran conflicts : इजराइल की ओर से शुक्रवार को ईरान पर हमले के अमेरिकी दावे के बाद ईरान के शीर्ष अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि कोई बड़ा हवाई हमला नहीं हुआ है। 

ALSO READ: इजराइल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, एयरपोर्ट पर हुए धमाके
ईरानी स्पेस एजेंसी के प्रवक्ता हुसैन दालिरियन के अनुसार 'इसाफान या देश के किसी भी हिस्से में बाहर से कोई हवाई हमला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने ड्रोन्स उड़ाने की सिर्फ नाकाम और अपमानजनक कोशिश की है, ईरान की जवाबी कार्यवाही में ये ड्रोन्स मार गिराए गए हैं। 
 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के अधिकारियों ने दावा किया था कि शुक्रवार सुबह इजराइल ने ईरान पर हमला बोल दिया। ईरान में कई धमाकों की आवाजें आई हैं। एक हमला ईरान के एयरपोर्ट को निशाना बनाकर भी किया गया है। 

ALSO READ: ईरान की न्यूक्लियर फैसेलिटी पर हमला कर सकता है इजराइल, ऐसा हुआ तो दुनिया में शुरू हो जाएगी नई जंग की शुरुआत
इससे पहले पिछले सप्ताह ईरान ने इसराइल पर 300 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया था। हालांकि ये मिसाइलें और ड्रोन्स इसराइल की हवाई सुरक्षा को नहीं भेद पाईं थी। दरअसल ईरान के दमिश्क स्थित दूतावास पर हमला हुआ था।
 
दरअसल ईरान के दमिश्क स्थित दूतावास पर हमला हुआ था। इसमें ईरानी सेना के दो शीर्ष कमांडर्स समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। ईरान ने इस हमले का आरोप इसराइल पर लगाया था। इसी हमले के जवाब में ईरान ने इसराइल पर हमला किया था। हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर इसराइल ने उन पर हमला किया तो वे और ताकत के साथ पलटवार करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख