ramcharitmanas

अमेरिकी हमले में परमाणु साइट्स को कितना हुआ नुकसान, क्या बोला ईरान?

ईरान ने कहा कि इस्फहान, फोर्दो, नतांज और अन्य परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका के हमले के बाद विकिरण के कोई संकेत नहीं मिले

Updated: रविवार, 22 जून 2025 (09:32 IST)
US attacks Iran nuclear Plants : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले की घोषणा के बाद ईरान की परमाणु एजेंसी ने रविवार को पुष्टि की कि उसके फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु केन्द्रों पर हमले हुए हैं। ईरान ने स्वीकार किया है कि इन हमलों में उसकी न्यूक्लियर साइट्स को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ईरान ने कहा कि इस्फहान, फोर्दो, नतांज और अन्य परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका के हमले के बाद विकिरण के कोई संकेत नहीं मिले। ALSO READ: ईरान के 3 परमाणु साइट्स पर अमेरिका का हमला, 30 टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल
 
ईरान की सरकारी मीडिया ने देश के राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रणाली केन्द्र के बयान का हवाला देते हुए खबर दी है कि विकिरण का पता लगाने वाले उपकरणों ने हमलों के बाद कोई रेडियोधर्मी उत्सर्जन नहीं पाया। बयान में कहा गया है कि इन स्थलों के आसपास रहने वाले निवासियों को कोई खतरा नहीं है।

इससे पहले ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक बयान जारी कर कहा कि ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन राष्ट्र को आश्वासन देता है कि अपने दुश्मनों की बुरी साजिशों के बावजूद वह अपने हजारों क्रांतिकारी और प्रतिबद्ध वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के प्रयासों से उठ खड़ा होगा।
 
इससे पहले ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने अपनी एक खबर में देश के फोर्डो परमाणु केन्द्र पर हमले की बात स्वीकार की थी। समाचार एजेंसी ने कहा कि हमलों में इस्फहान और नतांज परमाणु केन्द्र को निशाना बनाया गया। इरना ने इस्फहान में सुरक्षा मामलों के प्रभारी उप-गवर्नर अकबर सालेही के हवाले से कहा कि परमाणु केन्द्रों के आसपास हमले हुए हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
 
ईरान के कोम प्रांत से जारी एक बयान का हवाला देते हुए इरना ने कहा कि कुछ घंटे पहले कोम हवाई सुरक्षा सक्रिय हुई और शत्रुतापूर्ण लक्ष्यों की पहचान की गई। उसी दौरान फोर्डो परमाणु केन्द्र के एक हिस्से पर दुश्मनों ने हमला किया। ALSO READ: ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है
 
ईरान की अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने कोम में एक प्रांतीय अधिकारी के हवाले से कहा कि हवाई सुरक्षा ने फोर्डो परमाणु केन्द्र के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए हमले के जबाव में हमला किया। हालांकि एजेंसी ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। माना जाता है कि समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ देश के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के पक्ष वाली है। समाचार एजेंसी ‘फार्स’ ने एक अन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि इस्फहान के पास गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई।
 
ट्रंप की ईरान को चेतावनी : इधर परमाणु केंद्रों को तबाह करने के बाद ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने पलटवार के बारे में सोचा तो उसे अंजाम भुगतना होगा। भविष्य के हमले और ज्यादा घातक होंगे।
 
क्या बोले UN महासचिव : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि वह ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका के बम हमलों से बेहद चिंतित हैं। गुतारेस ने एक बयान में कहा कि इस बात का जोखिम है कि यह संघर्ष तेजी से नियंत्रण से बाहर हो सकता है जिसके नागरिकों, क्षेत्र और दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस जोखिम भरे वक्त में यह अहम है कि हम अराजकता के चक्र से बचें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव मुद्दे के कूटनीतिक समाधान का आह्वान किया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख