1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Iran Carrier Aircraft Accident

ईरान में मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 मरे

Iran
तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान के पश्चिम में सोमवार को मालवाहक विमान के खराब मौसम के बीच आपात स्थिति में उतारते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार 16 लोगों में से 15 की मौत हो गई।
 
 
ईरान की अर्द्धसरकारी संवाद समिति फार्स समाचार एजेंसी ने सेना ने हवाले से कहा है कि ईरान का विमान अलबोरज प्रांत के कारज क्षेत्र में हवाई अड्डे के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना में विमान अभियंता को बचा लिया गया है। विमान अभियंता को अस्पताल ले जाया गया है।
 
सेना ने कहा कि बोइंग कार्गो विमान-707 ने फाथ हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरने का प्रयास किया। विमान उतारने के प्रयास में रनवे से बाहर चला गया और दीवार से टकराकर उसमें आग लग गई। विमान इंजीनियर को अस्पताल भेज दिया गया है।
 
ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार बचाव दल दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। टीवी पर दुर्घटनास्थल से विमान के मलबे से उठती आग की लपटों को भी दिखाया गया। 
अगला लेख
जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बोले, आरोप पत्र राजनीति से प्रेरित