मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. International news, parrot, clue to murder, American police
Written By
Last Modified: शिकागो , सोमवार, 27 जून 2016 (17:49 IST)

बोलने वाला तोता खोलेगा हत्या का राज...?

बोलने वाला तोता खोलेगा हत्या का राज...? - International news, parrot, clue to murder, American police
शिकागो। अमेरिका में पति की हत्या की आरोपी महिला पर चल रहे मामले में बोलने वाला एक  तोता प्रमुख सुराग दिलवाने में मदद कर सकता है।
ग्लेना डुरेम (48) पर अपने पति मार्टिन डुरेम की हत्या का आरोप लगाया गया है। मार्टिन का शव पिछले साल मई में मिशिगन के सैंड लेक स्थित आवास में मिला था। उनके शरीर पर 5  गोलियों के निशान थे। ग्लेना मार्टिन के साथ पड़ी मिली थीं। उनके सिर पर गोली का घाव था।
 
वुड टीवी की खबर के अनुसार मार्टिन के परिवार ने दावा किया कि इस दंपति के पालतू तोते  बड ने संभवत: हत्या होते देखी है, क्योंकि उसे डुरेम की मौत के कुछ ही समय बाद बनाए गए एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया था कि 'डोंट शूट' (गोली मत चलाओ)।
 
मार्टिन की मौत के कुछ सप्ताह बाद दंपति के तोते ने जोर-जोर से एक पुरुष और महिला के  बीच होने वाली कहा-सुनी को बोलना शुरू कर दिया था। पुरुष ने महिला से कहा कि निकल  जाओ यहां से। महिला ने जवाब दिया कि मैं कहां जाऊंगी। परिवार वालों का मानना है कि ये  उस पुरुष के अंतिम शब्द हैं। पुरुष ने कहा कि गोली मत चलाओ।
 
नेवागो काउंटी के प्रोसीक्यूटिंग अटॉर्नी रॉबर्ट स्प्रिंग के हवाले से कहा गया कि वे तोते के शब्दों  का अध्ययन कर रहे हैं और यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह स्वीकार्य साक्ष्य  है? 
 
उन्होंने 'डेट्रॉइट फ्री प्रेस' को बताया कि यह एक दिलचस्प और नई चीज है। मेरे लिए अफ्रीकी  तोतों के बारे में जानना एक बढ़िया अवसर है। हम यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि  इस मामले के अभियोजन में इस जानकारी का इस्तेमाल विश्वसनीय है या नहीं। 
 
पुलिस के अनुसार ग्लेना खुद को निर्दोष बताते हुए यही कह रही हैं कि मैं एक बात जानती हूं  कि मैंने अपने पति को नहीं मारा। जांचकर्ताओं को एक हत्या-आत्महत्या की योजना के बिगड़  जाने का संदेह है। ग्लेना ने कथित तौर पर 3 सुसाइड नोट लिखे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दंपति को कुछ आर्थिक समस्याएं चल रही थीं।
 
इन कथित सुसाइट नोटों में से एक उनके एक बच्चे के लिए छोड़ा गया था, जिसमें पिछले 12  साल से तुम्हारे लिए निराशा साबित होने के लिए माफी मांगी गई थी। इस नोट में पढ़ने वाले  से माफी मांगी गई है। (भाषा)