शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. International news, human bone, living bone, scientific research
Written By
Last Updated :वॉशिंगटन , शुक्रवार, 17 जून 2016 (00:54 IST)

प्रयोगशाला में पहली बार विकसित की असली हड्डी..

प्रयोगशाला में पहली बार विकसित की असली हड्डी.. - International news, human bone, living bone, scientific research
वॉशिंगटन। मरीज के सिर और चेहरे की बड़ी खामियों को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रयोगशाला में असली हड्डी (लिविंग बोन) विकसित की है। उनका यह कदम क्रेनियोफेशियल खामियों से ग्रस्त मरीजों के इलाज की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर गोरदाना वांजुक नोवाकोविक द्वारा विकसित नई तकनीक में मरीज के वसा के छोटे से नमूने से बनाए गए ऑटोलॉगस स्टेम कोशिकाओं का उपयोग किया गया है और वह बिलकुल वास्तविक हड्डी की संरचना से मेल खाता है।
  
वांजुक नोवाकोविक ने कहा कि क्रेनियोफेशियल खामियों से ग्रस्त मरीजों के पुनर्योजी चिकित्सा विकल्पों में सुधार की दिशा में यह अगला कदम है। इस अध्ययन का प्रकाशन साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन में हुआ है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
कर्ज में डूबे किसान ने मुख्‍यमंत्री से मांगी मौत