• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. International news, burqa, UK, restrictions, survey,
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 सितम्बर 2016 (21:24 IST)

बुर्के पर प्रतिबंध के पक्ष में हैं ब्रिटेन के 57 प्रतिशत लोग

International news
लंदन। ब्रिटेन के लोगों ने हाल में हुए एक सर्वेक्षण में भारी बहुमत से इस्लामिक नकाब या बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है। फ्रांस के कई समुद्री तटों पर बुर्कानी स्वीमवेयर को प्रतिबंधित किए जाने के बाद ये सर्वेक्षण किया गया।
यूजीओवी द्वारा किए  गए सर्वेक्षण में 57 प्रतिशत ब्रिटिश लोगों ने ब्रिटेन में बुर्का पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून की हिमायत की जबकि केवल 25 प्रतिशत लोग कई मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहले जाने वाले पोशाक पर प्रतिबंध की खिलाफत की।
 
करीब 1668 व्यस्कों पर किए गए इस सर्वेक्षण के नतीजों में यह बात भी निकलकर सामने आई कि करीब 46 प्रतिशत ब्रिटिश लोगों ने बुर्कानी पर भी इसी तरह के प्रतिबंध का समर्थन किया। हालांकि 30 प्रतिशत लोगों ने इसके विरोध में मतदान किया। आंकड़ों पर गौर करें तो 56 प्रतिशत पुरुषों और 58 प्रतिशत महिलाओं ने बुर्के पर प्रतिबंध का समर्थन किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जियो से भारत में होगी नए युग की शुरुआत : अंबानी