dharma sangrah
✕

इंडोनेशियाई विमान क्रैश होकर समुद्र में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (09:35 IST)
जकार्ता। इंडोनेशियाई यात्री विमान का जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि यह विमान क्रैश होकर समुद्र में गिरा है। इस विमान में 188 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।


इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने हादसे का शिकार हुए विमान की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं, जिनमें बुरी तरह टूट चुका एक स्मार्टफोन, किताबें, बैग, विमान के कुछ हिस्से दिख रहे हैं। इंडोनेशियाई टीवी चैनल विमान से ईंधन के निकल कर समुद्र में फैलने और विमान के मलबे की तस्वीरें दिखा रहे हैं।

 
दुर्घटना की जगह तक पहुंचे खोजी एवं बचाव पोतों ने यह सामान इकट्ठा किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि विमान में 181 यात्री सवार थे जिनमें तीन बच्चे भी थे। इसके अलावा, चालक दल के सात सदस्य भी विमान में सवार थे। 
 
 
इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक टेक ऑफ के करीब 13 मिनट बाद ही प्लेन का राडार से संपर्क टूट गया था। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे।
 
 
इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रवक्ता युसुफ लतीफ ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए इस घटना की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।
 
 
अधिकारियों के मुताबिक टेक ऑफ के करीब 13 मिनट बाद ही प्लेन का राडार से संपर्क टूट गया था। एयर ट्रैफिक सर्विस के मुताबिक क्रैश हुए विमान का मॉडल बोइंग 737 MAX 8 था। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे।
 
 
लायन एयर समूह के चीफ एग्जेक्यूटिव एडवर्ड सिरैट ने इस संबंध में कहा कि इस संबंध में फिलहाल वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे यात्रियों की जानकारी और डेटा जुटाने की कोशिश में जुट गए हैं।
 
एविएशन इंडस्ट्री में बोइंग 737 मैक्स की सबसे अधिक मांग है। यह इस विमान में हुआ इस तरह का पहला हादसा है। बोइंग 737 मैक्स जेट के पहले विमान की शुरुआत 2017 में हुई थी। मलेशिया की मैलिंडो एयर को इस विमान की पहली डिलीवरी मिली थी। (एजेंसी)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख